Wednesday, October 21st, 2026

पैसा कमाना नहीं,संस्कारपरक शिक्षा देना है पुलिस पब्लिक स्कूल का उद्देश्य - अवस्थी

रायपुर
डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज बसंत पंचमी के अवसर पर पुलिस पब्लिक स्कूल पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक स्कूल का उद्देश्य धन अर्जित करना नहीं अपितु संस्कारपरक शिक्षा देना है। जिससे यहां के बच्चे भविष्य में जीविकोपार्जन के साथ देश सेवा करें। इसमें स्कूल के शिक्षकों की कड़ी मेहनत है। बड़ी प्रसन्नता की बात है कि पुलिस पब्लिक स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिये जा रहे हैं। ये हमारे शिक्षकों की उपलब्धि है। क्योंकि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाना बड़ी बात है। हमारा लक्ष्य होना चाहिये कि आगामी बोर्ड परीक्षा में स्कूल के छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन करें। अवस्थी ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन हम सभी को संकल्प लेना चाहिये कि स्कूल और यहां के बच्चों की प्रगति के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। अभी सिर्फ 12वीं तक कक्षाएं संचालित हैं लेकिन स्कूल की ख्याति इतनी हो कि यहां कॉलेज संचालित हो। आज पुलिस पब्लिक स्कूल की इतनी ख्याति है कि यहां एडमिशन के लिये सभी अभिभावक प्रयास कर रहे हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर पुलिस पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती पूजन किया गया। सरस्वती पूजन में प्रबंधक आईपीएस जितेंद्र शुक्ला, प्राधानाचार्या श्रीमती शनी मिश्रा भी उपस्थित रहीं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में 185 छात्रों के साथ प्रारंभ किया गया, यह स्कूल वर्तमान में तीन गुना से अधिक नवीन प्रवेशी 751 छात्रों के साथ अग्रसर है। डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा छात्रों के नवाचार को प्रोत्साहन करने विभिन्न अवसर प्रदान किया जा रहा है तथा समय-समय पर विषय-विशेषज्ञों को भी आमंत्रित कर छात्रों को उनके अनुभवों का लाभ प्रदान कर मार्गदर्शन किया जा रहा है। पुलिस पब्लिक स्कूल प्रथम वर्ष के अध्यापन में एक चुनिंदा स्कूल बनकर उभरा हैं। जिसकी लोकप्रियता ने कई नए आयाम थोड़े ही समय में स्थापित किया है।

प्रथम वर्ष के संचालन के दौरान शैक्षणिक सत्र 2019-20 का परिणाम शत् प्रतिशत रहा । पूरी दुनिया कोरोना महामारी के संकट से जूझ रही थी, परंतु सबसे अधिक प्रभाव बच्चों की शिक्षा पर पड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस ने इस चुनौती को भी स्वीकार किया तथा समस्त सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नई व्यवस्था के अनुरूप आॅनलाईन कक्षा के जरिए समस्त शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुरूप लक्ष्यों को पूर्ण किया। छात्र-छात्राओं को आॅनलाईन शिक्षा के माध्यम से जोड़ा गया जिस हेतु पुलिस पब्लिक स्कूल में स्वयं के व्यय से प्रत्येक छात्रों के लिए पृथक-पृथक जी-मेल आईडी प्रदान किया गया जिसका कोई भी शुल्क अभिभावकों से नहीं लिया गया।

 

#पैसा

Source : Agency

पाठको की राय