Wednesday, October 21st, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने पर बोलीं प्रियंका गांधी- मोदी सरकार ने हार के डर से लिया ये फैसला

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव पास आ रहे हैं, वैसे ही जमीनी स्तर के साथ ट्विटर में भी नेताओं के एक-दूसरे पर हमले तेज होते जा रहे हैं. बुधवार शाम को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों को कम करने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर तंज कसा है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इस फैसले को दिल से नहीं बल्कि डर से निकला फैसला बताया है. इससे पहले भी प्रियंका महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोल चुकी हैं.

बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है. जिससे पेट्रोल के दाम में 5 रुपये और डीजल के दामों में 10 रुपये की कमी आई है. इस फैसले के साथ उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने वैट में भी कमी की है.

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय