Wednesday, October 21st, 2026

पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक भी पिंडी की पिच से हैरान, कहा- याद नहीं है कि पिछली बार हमने ऐसा टेस्ट कब देखा था

 नई दिल्ली

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटा। पाकिस्तान ने अपनी पारी 4 विकेट पर 476 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 459 रन बनाकर आउट हो गई। मैच के पांचवें दिन पाकिस्तान ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 252 रन बनाए। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने 10 विकेट झटके, तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सिर्फ 4 विकेट हासिल कर सके।

पूरे मैच के दौरान पिच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की काफी आलोचना हुई और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 120 टेस्ट और 378 वनडे मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले इंजमाम ने रावलपिंडी में पिच की स्थिति पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि टेस्ट को ड्रॉ में समाप्त होते देखना "अजीब" था।

इंजमाम ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा, ''इस टेस्ट में विकेट की स्थिति को लेकर काफी आलोचना हुई थी। बहुत से लोग पूछ रहे थे, 'यह पिच क्या है?' मुझे लगता है कि अगले टेस्ट में पिच बेहतर होगी, जो रिजल्ट दे सकती है।''

 

#पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक

Source : Agency

पाठको की राय