पूर्वांचल के बाद अब बुंदेलखंड की बारी, भाजपा की उम्मीदों को बुलंद करेंगे पीएम मोदी
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश के पश्चिमी, पूर्वी, मध्य और बुंदेलखंड के लिए अलग-अलग रणनीति बनाकर पार्टी अभियान में जुटी है। पीएम मोदी पिछले एक महीने में तीन बार पूर्वांचल का दौरा कर चुके हैं। 2017 के चुनाव में पूर्वांचल की 164 में से 115 सीटें जीतने वाली भाजपा ने बुंदेलखंड में क्लीन स्वीप करते हुए सभी 19 सीटें जीत ली थीं लेकिन इस बार दोनों ही इलाकों में जबरदस्त घमासान होने के आसार हैं। पिछली जीत को दोहराने के लिए दिन-रात कवायद में जुटी बीजेपी के लिए पीएम मोदी का 19 नवम्बर का बुंदेलखंड दौरा काफी अहम है।
Source : Agency

पाठको की राय