पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम
*शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचोर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
इस दौरान प्रशासन एवं प्रत्याशियों तथा वाहनों के आवागमन का रूट तय किया गया। आगामी दिनांक 14 जुलाई को जनपद पंचायत सारणीयन/परिणाम तथा दिनांक 17 जुलाई को नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना एवं परिणाम घोषणा हेतु पुलिस एवं अन्य व्यवस्थाएं तय की गई।
कलेक्टर/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशानुसार पचौर स्थित स्ट्रांग रूम में थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था लगाई जावेगी तथा पात्र व्यक्तियों के प्रवेश हेतु पास जारी किए जाएंगे।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री डीपी बर्मन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, एसडीएम, सीएसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

पाठको की राय