पुलिस विभाग के कोरोना योद्धा होंगे 'कर्मवीर योद्धा पदक' से सम्मानित
भोपाल
कोरोना काल में लगातार डयूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को कोविड-19 मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसे 'कर्मवारी सम्मान' नाम दिया गया है। संभावना है, काेरोना काल में 90 हजार से ज्यादा पुलिस अफसरों व कर्मचारियों ने परिवार से दूर रहकर डयूटी की थी। राज्य सरकार ने मेडल और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए 7 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।
कोरोना योद्धाओं को दिया जाएगा ‘कर्मवीर योद्धा पदक’
राज्य शासन ने कोविड-19 महामारी (Covid-19 Epidemic) में उत्पन्न संकट के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले मध्यप्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) के पुलिस और नगर सेना के अधिकारियों/कर्मचारियों को ‘कर्मवीर योद्धा पदक’ (Karmaveer Warrior Medal) से सम्मानित किए जाने की स्वीकृति दी है। गृह विभाग (Home department) द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि कर्म वीर योद्धा पदक (Karmaveer Warrior Medal) का मोनो परिषद ‘अ’ एवं ‘ब’ के अनुसार होगा और अधिकारियों को प्रमाण पत्र (certificate) प्रदान किए जाने का प्रारूप ‘स’ अनुसार रहेगा।
राज्यपाल से मिली स्वीकृति
बता दें कि उक्त कार्य पर होने वाले व्यय मांग संख्या-03-2055-109 पुलिस योजना क्रमांक-4491 सामान्य ज्ञान (जिला स्थापना) 14-000 पारितोषिक पुरस्कार मध्य के अंतर्गत विकलनीय होगा। जिसके लिए मध्य प्रदेश के राज्यपाल से भी आदेश प्राप्त किया गया है।

पाठको की राय