पुलवामा शहीदों के लिए आज 7 बजे हर गांव में निकाला जाएगा कैंडल मार्च: राकेश टिकैत
नई दिल्ली
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 79वें दिन में प्रवेश कर गया है। गणतंत्र दिवस पर निकाले गए किसान ट्रैक्टर मार्च के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद कमजोर पड़ता दिख रहा किसान आंदोलन अब फिर जोर पकड़ रहा है। एक और सरकार ने फिर से बातचीत के रास्ते खुले होने की बात कही है तो वहीं किसान कानून रद्द कराने की मांग पर अड़े हैं। दूसरी ओर सरकार ने इन सभी बॉर्डर पर सुरक्षा भी बढ़ा दी है।पुलवामा शहीदों के लिए आज 7 बजे हर गांव में निकाला जाएगा कैंडल मार्च।
Source : Agency

पाठको की राय