Wednesday, October 21st, 2026

पुडुचेरी जाते ही दक्षिण में खाली हुई हुई कांग्रेस 

नई दिल्ली
पुडुचेरी विधानसभा में मुख्यमंत्री वेलु नारायणसामी के बहुमत खोने के बाद दक्षिम में कांग्रेस का आखिरी किला भी ढह गया। एक महीने के भीतर कई कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से पहले ही संकट में घिरी 'कांग्रेस-डीएमके' के गठबंधन वाली पुडुचेरी सरकार रविवार को उस वक्त अल्पमत में आ गई, जब दो विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इन विधायकों के इस्तीफे के बाद 33 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में सरकार के पास केवल 12 विधायकों का ही समर्थन बचा और बहुमत के अभाव में सरकार गिर गई। 

पुडुचेरी को खोने के बाद कांग्रेस अब दक्षिण से पूरी तरह साफ हो गई है और देश के महज 5 राज्यों में ही पार्टी की सरकार बची है। पुडुचेरी के बाद जिन पांच राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है, वो हैं- पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और झारखंड। इनमें से महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस का सीएम नहीं है और पार्टी वहां गठबंधन में है। 2018 में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश में भी जीत हासिल की थी, लेकिन पार्टी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई और मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा। 

 

#पुडुचेरी

Source : Agency

पाठको की राय