पीजी काॅलेज मुरैना में रोजगार मेला 26 फरवरी को
मुरैना
जिला स्तरीय रोजगार मेला 26 फरवरी 2021 को प्रातः 10 बजे से शासकीय पीजी काॅलेज (जौरा रोड़) मुरैना में आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में लगभग 10 से 15 कंपनियांे के भाग लेने की संभावना है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में मार्केटिंग, रिटेल, सिक्योरिटी गार्ड, इंश्यारेंस, पैकेजिंग आदि सेक्टर की कंपनियों युवकों का चयन करेगी। आवेदक अपने साथ योग्यता की मूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो साथ में अवश्य लावें। रोजगार मेले में अधिक से अधिक आवेदक लाभान्वित होंगे। रोजगार मेले में कौशल प्रदाता भी भाग ले सकते है।
Source : Agency

पाठको की राय