पीएनबी बैंक के एटीएम में तोडफोड़, तीन गिरफ्तार
रायपुर
राजधानी के समता कॉलोनी स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम में तीन बदमाशों ने देर रात चोरी की नीयत से तोडफोड़ की, उन्होंने बचने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। बैंक मैनेजर ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हरि मेश्राम, किशन छूरा और करण कुमार के खिलाफ धारा 457, 511, 34 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Source : Agency

पाठको की राय