'पाजी चिंता मत करो, रन नहीं दूंगा', केएल राहुल बोले- ये सब कुछ कर सकता है
नई दिल्ली
पंजाब किंग्स ने एक बार फिर दर्शकों को रोमांचक मैच देखने के लिए मजबूर किया है। इस सीजन में कई मैच पंजाब के लिए आखिरी पलों में खत्म हुए हैं, हालांकि ज्यादातक मुकाबलों उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आईपीएल सीजन-14 के 37वें मैच में पंजाब के शेरों ने सनराइजर्स हैदराबाद को अंतिम ओवर में मात देकर जीत हासिल कर ली। पंजाब ने 125 रन बनाए थे। उनके लिए मैच बचाना मुश्किल था, लेकिन गेंदबाजों ने सब खेल बदल दिया।
वहीं मैच जीतने के बाद कप्तान केएल राहुल ने उस गेंदबाज की जमकर प्रशंसा की जो उन्हें चिंता नहीं करने के लिए कहता है। यह गेंदबाज हरप्रीत बराड़। राहुल ने इस गेंदबाज के आत्मविश्वास को सराहा है। उन्होंने कहा, हरप्रीत हमारे लिए अच्छा साबित हुआ है, ये सब कुछ कर सकता है। हमारे लिए कुछ मैच खत्म किए हैं, हमें मैच में बनाए रखते हैं और मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हैं।
जब भी मैं उसके नजदीक जाता हूं तो वो मुझसे कहता है कि पाजी चिंता मत करो, मैं रन नहीं दूंगा। उसका यही अंदाज है।'' हरप्रीत ने 4 ओवर में 25 रन दिए, लेकिन विकेट नहीं ले सके। हालांकि उन्होंने दबाव बनाने का काम किया।

पाठको की राय