पहले दिन 23 जिलों से 163 परीक्षार्थी निष्कासित, आज गणित और भूगोल की परीक्षा
पटना
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। कोरोना काल में हो रही परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पर जोर रहा। बिना मास्क के आए छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। प्रदेश भर में पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। 13 फरवरी तक चलने वाली इंटर वार्षिक परीक्षा के पहले दिन राज्य भर के 23 जिलों में 163 परीक्षार्थी निष्कासित किये गये।
15 जिलों से एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुए। सबसे ज्यादा भोजपुर से 33, जमुई से 29 और नालंदा से 28 परीक्षार्थी निष्कासित हुए। पटना जिला से बाढ़ प्रखंड से एक छात्र को निष्कासित किया गया। प्रदेश के 1473 केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि राज्य भर में शांतिपूर्ण परीक्षा रही।

पाठको की राय