Wednesday, October 21st, 2026

पशुओं के लिए चारा लेने गई थी क‍िशोरी, खेत में म‍िला शव, ग्रामीणों ने पुलिस पर क‍िया पथराव

 
अलीगढ़

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार की रात लड़की का शव गेंहू के खेत में पड़ा मि‍ला है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि एक नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। जल्‍द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
 
मामला अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय क‍िशोरी यहां अपनी नानी के घर पर रहती है। रविवार को वह पशुओं के ल‍िए चारा लेने गई थी, लेकिन काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो घरवाले परेशान हो गए। परिजनों ने क‍िशोरी की खोजबीन शुरू की तो उसका शव गेहूं के खेत में खून से लथपथ पड़ा म‍िला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में जैसे ही यह खबर फैली तो लोग इकठ्ठा हो गए। उधर, पुलिस पर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक सिपाही के सिर पर पत्‍थर लगा। स‍िपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
ग्रामीणों ने गैंगरेप के बाद क‍िशोरी की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी ने बताया कि एक किशोरी की हत्या का मामला सामने आया है। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज द‍िया गया है। मामले में खुलासे के लिए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। उन्‍होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया जाएगा।

 

#पुलिस पर क‍िया पथराव

Source : Agency

पाठको की राय