Sunday, October 25th, 2026

पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का सघन भ्रमण

भोपाल

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग मंदसौर जिले के सुवासरा क्षेत्र में वर्षा से उत्पन्न स्थिति और किसानों की कठिनाइयों को जानने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा कर रहे हैं। मंत्री डंग ने आज ग्राम खेजड़िया मेघा, पारदी खेड़ा, बावड़ी खेड़ा, हंसपुरा, बर्डिया गुर्जर, तरावली, प्रतापपुरा, ढ़ाबला महेश, धलपट और जमुनिया का दौरा किया।

मंत्री डंग 3 सितम्बर को ग्राम टोकड़ा, सेमली काँकड़, कुवा खेड़ा, हरिपुरा, बंजारों का खेड़ा, ढ़ाबला देवल, बदनजी का खेड़ा, धनवाड़ा, गैलाना, धाकड़ खेड़ी, लोढ़ा खेड़ी, रामनगर, देवपुरा नागर और डोकर खेड़ी गाँवों में किसानों से मिलेंगे।

 

 

#सघन भ्रमण

Source : Agency

पाठको की राय