Thursday, October 22nd, 2026

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल ने मजबूत की दावेदारी, क्या उमेश यादव कर पाएंगे वापसी?

नई दिल्ली
  राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अभी तक आईपीएल 2022 में 12 विकेट ली है। वह सीजन 15 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ गुरुवार रात हुए मुकाबले में उन्होंने एक विकेट लेकर पर्पल कैप के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के उमेश यादव है जिनके नाम इस सीजन 10 विकेट है। उमेश का आईपीएल 2022 में आगाज बेहद शानदार रहा था, मगर पिछले दो मैचों में उनकी चमक थोड़ी फीकी बड़ी है और वह महज 1-1 ही विकेट चटा पाए हैं। ऐसे में आज उनके पास सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वापसी करने का शानदार मौका है। अगर उमेश हैदराबाद के खिलाफ तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहते हैं तो वह पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमा लेंगे।

बात आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की करें तो युजवेंद्र चहल और उमेश यादव के बाद नंबर तीन पर दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव हैं, वहीं चौथे स्थान पर वानिंदु हसरंगा और पांचवे पायदान पर लॉकी फर्ग्युसन है। कुलदीप और हसरंगा के नाम इस सीजन में 10-10 विकेट हैं, वहीं लॉकी ने राजस्थान के खिलाफ तीन विकेट लेकर टॉप 5 में 8 विकेट के साथ अपनी जगह बनाई है।

पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप 5 गेंदबाज
बात गुरुवार को हुए मुकाबले की करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या की नाबाद 87 रनों की पारी के दम पर 192 रन बनाए थे। इस स्कोर के सामने राजस्थान 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 ही रन बना सकी। जोस बटलर ने 24 गेंदों पर 54 रन की तूफानी पारी खेली थी।

 

#युजवेंद्र चहल

Source : Agency

पाठको की राय