Tuesday, October 20th, 2026

परिवहन विभाग ने 10 वाहनों पर कार्रवाई कर वसूले 4.22 लाख

रायपुर
वाहनों में ओव्हर लोडिंग और बकाया कर वसूली की कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग के उड?दस्ता रायपुर की टीम द्वारा बिलासपुर जिले में विशेष अभियान चला कर 10 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 4 लाख 21 हजार 732 रूपए की राशि वसूल की गई है। इनमें शमन शुल्क के 68 हजार रूपए और बकाया कर वसूली के 3 लाख 53 हजार 732 रूपए शामिल है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले में विभिन्न वाहनों पर ओव्हर लोडिंग और बकाया कर वसूली की कार्रवाई की गई। इनमें वाहन क्रमांक सीजी 04 वाय0342 वाहन का प्रकार एचजीव्ही पर शमन शुल्क 3500 रूपए और बकाया कर 90241 रूपए की वसूली की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार वाहन क्रमांक सीजी10वाय0639 वाहन का प्रकार एचजीव्ही पर शमन शुल्क 3500 रूपए और बकाया कर 110716 रूपए की वसूली की कार्रवाई की गई। वाहन क्रमांक सीजी13एलए4851 वाहन का प्रकार एचजीव्ही पर शमन शुल्क 2000 रूपए और बकाया कर 126191 रूपए की वसूली की कार्रवाई की गई। वाहन क्रमांक सीजी10एएस5215 वाहन का प्रकार एचजीव्ही पर बकाया कर 26 ह जार 584 रूपए की वसूली की कार्रवाई की गई। वाहन क्रमांक सीजी10एएच9770 वाहन का प्रकार एचजीव्ही पर ओव्हर लोडिंग तीन टन अधिक पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 21 हजार रूपए की वसूली की गई। इसी तरह वाहन क्रमांक सीजी10आर0395 वाहन का प्रकार एमजीव्ही पर ओव्हर लोडिंग दो टन अधिक पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 15 हजार रूपए की वसूली की गई। वाहन क्रमांक सीजी10डी6960 वाहन का प्रकार ट्रैक्टर पर ओव्हर लोडिंग एक टन अधिक पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 10 हजार रूपए की वसूली की गई। वाहन क्रमांक सीजी10बीडी3368 वाहन का प्रकार एमजीव्ही पर कार्रवाई करते हुए शमन शुल्क 2500 रूपए की वसूली की गई। वाहन क्रमांक सीजी12एआर3562 वाहन का प्रकार एमजीव्ही पर कार्रवाई करते हुए शमन शुल्क 2500 रूपए वसूला गया और वाहन क्रमांक सीजी12एके7889 वाहन का प्रकार एचजीव्ही पर कार्रवाई करते हुए शमन शुल्क आठ हजार रूपए की वसूली की गई।

 

Source : Agency

पाठको की राय