Tuesday, October 20th, 2026

पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट से बाघ के शिकार पर 5 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल

पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट से बाघ का शिकार करने वाले 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सहायक वन संरक्षक वन्य-प्राणी ने बताया है कि 3 जनवरी, 2023 को पन्ना टाइगर रिजर्व की किशनगढ़ बफर रेन्ज के वनक्षेत्र में बाघ एवं हायना मृत अवस्था में पाये गये थे। मध्यप्रदेश वन्य-प्राणी मुख्यालय द्वारा स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश भोपाल को प्रकरण की जाँच के लिए निर्देशित किया गया। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश, क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स शिवपुरी एवं स्थानीय अमले के द्वारा वन अपराध प्रकरण में योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुये 8 जनवरी, 2023 को छतरपुर जिले के ग्राम बसुधा थाना किशनगढ़ से 5 व्यक्तियों को अपनी अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर बाघ एवं हायना को करंट लगाकर मारना स्वीकार किया।

 

 

#पन्ना टाइगर रिजर्व

Source : Agency

पाठको की राय