Friday, October 23rd, 2026

पत्रकार की अधजली लाश मिलने पर तेजस्वी का नीतीश पर हमला

पटना
मधुबनी जिले में मेडिकल क्लीनिक से जुड़े एक घोटाले पर काम कर रहे 23 वर्षीय पत्रकार का बोरी में बंधा अधजला शव मिला है। मृतक की पहचान बेनीपट्टी के पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा के तौर पर हुई जो चार दिनों से लापता था। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि मंत्री लेशी सिंह पर नीतीश कुमार चुप क्यों हैं।

तेजस्वी यादव ने पत्रकार और पूर्व जिला परिषद सदस्य अविनाश की हत्या पर कहा, 'नीतीश कुमार की मंत्री लेशी सिंह और उनके भतीजे आरोपी हैं। एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन जब मृतक के परिजन सीधे तौर पर लेशी सिंह और उनके भतीजे पर आरोप लगा रहे हैं तो राज्य सरकार और उनके मुखिया चुप क्यों है?'

 

Source : Agency

पाठको की राय