पत्रकारों पर बिना जांच के नहीं होगी कोई कार्यवाही : एसपी
- पत्रकारों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर दिया ज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा हसन के पत्रकार हसीब खान के द्वारा अपने चैनल पर अहमदपुर थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी के द्वारा रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंची वृद्ध महिला और उस के बेटे के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट के समाचार को प्रमुखता से दिखाया गया था। इसमें थाना प्रभारी का पक्ष भी दिखाया गया था।इसके बावजूद समाचार प्रसारण से नाराज होकर थाना प्रभारी ने पत्रकार खान पर झूठा जुआं एक्ट का मुकदमा कायम कर दिया। इसके कारण समस्त पत्रकारों में आक्रोश फेल गया। पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए पत्रकार साथी पर बदनाम और बदले की भावना से की गई कार्रवाई का जमकर विरोध किया।
पत्रकारों के द्वारा इस मामले से प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राकेश राय एवं वरिष्ठ पत्रकार रघुवर दयाल गोहिया को अवगत कराया गया। इसके बाद पत्रकारों ने इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी मयंक अवस्थी को ज्ञापन दिया। एसपी श्री अवस्थी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पत्रकार पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आश्वासन दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पत्रकारों में धर्मेंद्र यादव, पालीवाल, के जी बैरागी, जोरावर सिंह, बिल्लू समाधिया, कपिल सूर्यवंशी, विनय भटेले, गौतम शाह, पवन विश्कर्मा, नावेद जाफरी, मनोज दीक्षित मामा, अनिल सक्सेना, राहुल मालवीय, विनेश चौहान, राजेश कुशवाहा, प्रकाश मालवीय, आकाश माथुर, संजीत दौहारे, अनिल मालवीय, धर्मेंद्र राय, वृंदा विश्वकर्मा, सोनू सुतार, कवि छोकर, खालिद खान, हिमालय गोहिया, सचिन महोविया, सतीश सेन, पंकज पचवानी, रवि पुष्पद श्यामपुर, नरेश साहू, हेमंत त्रिपाठी, वसीम खान दोराहा, सलमान मंसुरी, वसीम उद्दीन, दानिश खान, जितेंद्र सिंह, शशांक धीमान, विजेंद्र सिंह राजपूत धीरज साहू, अरूण रायकवार सहित बड़ी संख्या में श्यामपुर, दोराहा, अहमदपुर, आष्टा और सीहोर के पत्रकार साथी सम्मिलित रहे।

पाठको की राय