Tuesday, October 20th, 2026

पत्रकारिता विवि में हंगामा, एनएसयूआई के छात्रों ने लगाए कुलपति के खिलाफ नारे

रायपुर
राजधानी के काठाडीह स्थित पत्रकारिता विवि में बुधवार को एनएसयूआई के छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। वे कुलपति के कामकाज को लेकर इसलिए खफा थे कि जब से बलदेव भाई शर्मा कुलपति नियुक्त हुए हैं छात्रों की समस्याओं को लेकर कभी भी वे छात्रा से रूबरू नहीं हुए। छात्र नेताओं ने बताया कि युनिवर्सिटी में एडमिशन सही ढंग से नहीं हो रहे, कुछ कोर्स को भी नए कुलपति ने बंद करवा दिया। युनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया डिपार्टमेंट के एचओडी नरेंद्र त्रिपाठी को घेरकर छात्र नेताओं ने की कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की।

हंगामे के बीच एनएसयूआई के नेता कुलपति के खिलाफ नारे लगाते हुए चेंबर में जा घुसे । इन नेताओं ने आरोप लगाया कि कुलपति बलदेव भाई शर्मा कि जब से नियुक्ति हुई है, उन्होंने छात्रों से मुलाकात नहीं की। कुलपति के पास छात्रों की समस्याएं सुनने का भी वक्त नहीं है। यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अफसर हंगामे को संभाल नहीं पाए और छात्रनेता अब युनिवर्सिटी में कुलपति के चेंबर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

यह हंगामा तब शुरू हुआ जब युनिवर्सिटी में आईआईएमसी दिल्ली के महानिदेशक संजय द्विवेदी यहां सेमीनार लेने पहुंचे। इस कार्यक्रम में ही छात्र नेताओं ने नारे बाजी शुरू कर दी। कार्यक्रम के आयोजक इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट के एचओडी नरेंद्र त्रिपाठी को घेरकर सभी नारे बाजी करने लगे। छात्रों के प्रदर्शन से तंग आकर नरेंद्र त्रिपाठी ने अपना स्कूटर उठाया और यूनिवर्सिटी से चले गए।यूनिवर्सिटी में कुलपति छात्रों की ओर तो ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऊपर से संघ से जुड़ी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिसका विरोध करते हैं । अब जब तक कुलपति मुलाकात कर छात्रों की समस्याओं के बारे में बात नहीं करते हम यहां से उठने वाले नहीं हैं। हंगामा बढ़ता देख यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस बुला ली है। विवि में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है।

 

#हंगामा#एनएसयूआई

Source : Agency

पाठको की राय