Tuesday, October 20th, 2026

पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या: शव के किए गये थे सैकड़ों टुकड़े: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासे

वाशिंगटन
पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद दिन सलमान की मंजूरी के बाद की गई थी, अमेरिकी खुफिया एजेंसी की बेहद गोपनीय रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। अमेरिकन रिपोर्ट में सीधे सीधे सऊदी अरब के राजकुमार को इस हत्याकांड के पीछे जिम्मेदार शख्स बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान जो MBS नाम से प्रसिद्ध हैं उन्हीं के कहने पर पत्रकार जमाल खशोगी का कत्ल किया गया था।
 
अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में पत्रकार जमाल खशोगी हत्याकांड और सऊदी अरब राजकुमार को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए गये हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि किस तरह से एमबीएस ने पत्रकार को मरवाने के बाद उसके शरीर के सैकड़ों टुकड़े करवाए और फिर गायब करवा दिया। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि सऊदी अरब के शहजादे ने तुर्की के इस्तांबुल स्थित सऊदी उच्चायोग में पत्रकार जमाल खशोदी की पकड़ने या फिर उनकी हत्या करने के अभियान को मंजूरी दी थी। 2018 में पत्रकार जमाल खशोगी अचानक गायब हो गये थे और बाद में पता चला था कि उनकी हत्या कर दी गई है।

 

#पत्रकार जमाल खशोगी

Source : Agency

पाठको की राय