Tuesday, October 20th, 2026

पटना खुर्द का सचिव राजेश त्रिपाठी का एक और कारनामा आया सामने

सतना

रामपुर बघेलान की कोटर तहसील क्षेत्र के पटना खुर्द में सचिव राजेश त्रिपाठी ने घोटालों पर घोटाले करने में माहिर है जबकि इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जनपद सीईओ से की उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है ग्रामीणों का आरोप है कि यह 9 वर्षों से जमा हुआ है और भ्रष्टाचार की इबारत लिखने में माहिर है उसके बाद भी इस सचिव पर कोई कार्यवाही नहीं होती कहीं न कहीं इसको अधिकारियों का खुला संरक्षण है जिसके कारण यह भ्रष्टाचार करने में माहिर है

सचिव राजेश त्रिपाठी ने नालियां साफ करवाने के नाम पर दो लाख रुपए निकाल लिया लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि यहां तो नालियां बनी ही नहीं साफ करने की बात तो दूर है इसी तरह कहा जाए तो समुदाय शौचालय में भी जमकर भ्रष्टाचार किया और पैसा भी खा गया है पिछले वर्ष आदिवासी सरपंच होने की वजह से यह सरपंच को भी चूना लगाकर लाखों रूपए खा गया है जिसके बाद विधायक ने पटना खुर्द में जनसुनवाई की उस पर सचिव की ग्रामीणों ने शिकायत की और हटाने की मांग की उसके बाद भी ना तो विधायक जी इसको हटवा पाए और ना ही जनपद शिव कुछ कार्यवाही कर पाए जिससे ग्रामीणों ने भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और ग्रामीणों ने कहा कि सचिव के खिलाफ कलेक्टर अनुराग वर्मा से शिकायत करके और यहां पर हुए भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की जाएगी।

 

#एक और कारनामा आया सामने

Source : Agency

पाठको की राय