Tuesday, October 20th, 2026

पटना में पेट्रोलिंग गाड़ी के सामने पुलिसकर्मी बनकर ठग लिये 67 हजार रुपये

पटना 
बिहार की राजधानी में शातिर ठगों ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी के सामने हाजीपुर से पटना आए एक चालक से साढ़े 67 हजार रुपये ले लिए। वाक्या कदमकुआं थानांतर्गत दिनकर गोलंबर के समीप मंगलवार को हुआ। इसी जगह पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी लगी थी।  पेट्रोलिंग पार्टी के कुछ कदम आगे दो ठग सादे लिबास में आते-जाते लोगों को हाथ देकर रोक रहे थे।

इसी ओर से हाजीपुर से पटना आ रहा गणेश गुजर रहा था। उसे देखते ही ठगों ने हाथ देकर रोक लिया। गणेश यहां एक फर्नीचर दुकान में रुपये देने पहुंचा था। उसने पुलिस को बताया कि सबसे पहले ठगों ने गाड़ी को साइड करने को कहा। फिर उससे कागजात की मांग की। एक ठग ने उसके ड्राइविंग लाइसेंस को ले लिया। फिर उसे चेक करने लगा। इसके बाद उसी जगह खड़े दूसरे ठग ने गणेश के पूरे पॉकेट को चेक किया। पॉकेट में रखे रुपए को ठगों ने पलक झपकते ही निकाल लिया। पास में खड़ी पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर गणेश को लगा कि ये दोनों भी पुलिस के जवान हैं। जब उसने तलाशी लेने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वे इस वक्त गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं। 

 

#पटना में पेट्रोलिंग गाड़ी

Source : Agency

पाठको की राय