Thursday, October 22nd, 2026

पंजाब के लिये मयंक अग्रवाल ने जीता टॉस

नई दिल्ली
दुनिया की सबसे मशहूर और अमीर फ्रैंचाइजी क्रिकेट लीग आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज हो गया है जिसका तीसरा मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेला जा रहा है। आईपीएल 2022 में इस सीजन 10 टीमें हिस्सा लेती नजर आ रही हैं, जिसमें 10 में से 9 ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। आईपीएल के पहले मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर की टीम ने रविंद्र जडेजा की सीएसके को हराया।
 

अब तीसरे मैच में मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का सामना फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है जिसमें 9 सीजन के बाद पहली बार विराट कोहली बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आयेंगे। दोनों टीमों के बीच खेले गये हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम ने 15 बार जीत हासिल की है तो वहीं पर आरसीबी की टीम ने 13 बार मैच को अपने नाम किया है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स के नये कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर बात करते हुए मयंक अग्रवाल ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिये अच्छी नजर आ रही है लेकिन दूसरी पारी में ओस को देखते हुए हम गेंदबाजी का फैसला कर रहे हैं। वहीं पर फाफ डुप्लेसिस ने भी कहा कि वो भी गेंदबाजी करने की ओर देख रहे थे लेकिन यह आपके हाथ में नहीं होता है तो वो किसी भी परिस्थिति के लिये तैयार थे।

 

#पंजाब

Source : Agency

पाठको की राय