Wednesday, October 21st, 2026

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम से आउट हो सकते हैं ये दो खिलाड़ी, अपने भरोसेमंद गेंदबाज को करेंगे विराट प्लेइंग XI में शामिल

 नई दिल्ली 
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में 31 अक्टूबर की रात वो रात है, जो इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के आगे का सफर तय करेगी। विराट कोहली की सेना न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास को बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। फटाफट क्रिकेट के विश्व कप में आजतक भारतीय टीम न्यूजीलैंड को पटखनी नहीं दे सकी है, पर अगर अंतिम चार में जगह बनानी है तो इस रिकॉर्ड को धाराशायी करना होगा। पाकिस्तान से मिली 10 विकेट की करारी हार के बाद प्लेइंग इलेवन में विराट दो बदलाव कर सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार की जगह पर शार्दुल ठाकुर की टीम में एंट्री फिक्स सी मानी जा रही है।
 
भुवनेश्वर कुमार के पास बेशक काफी अनुभव मौजूद हो, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वह किसी भी समय लय में नहीं दिखाई दिए थे। करो या मरो जैसे इस मुकाबले में कोहली कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगे और यही वजह है कि वह इनफॉर्म गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के साथ जाना पसंद करेंगे। शार्दुल के आने से टीम इंडिया की बैटिंग भी मजबूत होगी और वह साझेदारियों को तोड़ने में भी माहिर हैं। दूसरे चेंज की बात करें तो विराट मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के ऊपर रविचंद्रन अश्विन को तरजीह दे सकते हैं। पिछले मैच में वरुण की मिस्ट्री बेअसर साबित हुई थी और वॉर्मअप मैचों में अश्विन का प्रदर्शन उनकी दावेदारी को और मजबूत करता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय