Monday, October 19th, 2026

न्याय भवन पर प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट ने किया ध्वजारोहण

मुरैना
गणतंत्र दिवस के अवसर पर चम्बल संभाग के बाल सुधार गृह किशोर न्याय भवन मुरैना पर प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट बिमलेश मुढैया ने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया व सुरक्षा गार्ड द्वारा शस्त्र सलामी दी गई। तत्पश्चात् राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर बोर्ड के सदस्य राकेश शिवहरे, नीरज गुप्ता, अधीक्षक अनूप नामदेव, लाइन्स क्लब के पदाधिकारी, बोर्ड के कर्मचारीगण, सुधार गृह का स्टाप, पुलिस गार्ड और किशोरगण, अन्य  कर्मचारी मौजूद थे।

 

#न्याय भवन

Source : Agency

पाठको की राय