Wednesday, October 21st, 2026

नेशनल चीफ सेक्रेटरी कॉन्फ्रेंस 2.0 की तैयारियों पर हुई कार्यशाला

भोपाल

नेशनल चीफ सेक्रेटरी कांफ्रेंस 2.0 की तैयारियों के मद्देनजर नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रारंभिक कार्यशाला की गई। कार्यशाला में नगरीय क्षेत्रों की अधो-संरचना और विकास, नगरीय लोक परिवहन, औद्योगिक विकास एवं ऊर्जा जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह ने कार्यशाला की जानकारी दी। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने निर्धारित विषयों पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रमुख अभियंता दीपक रत्नावत और पीएमसी टीम लीडर के.के श्रीवास्तव ने "मध्यप्रदेश में गैर राजस्व, जल और ऊर्जा के लिए रणनीतियाँ" विषय पर प्रेजेंटेशन दिया।

अपर आयुक्त श्रीमती रूचिका चौहान, उप सचिव हर्ष पांचोली एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

#नेशनल चीफ सेक्रेटरी

Source : Agency

पाठको की राय