Tuesday, October 20th, 2026

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 अप्रैल को

मुरैना
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश सुबोध कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय मुरैना एवं तहसील मुख्यालय अंबाह, जौरा, सबलगढ पर 10 अप्रैल 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में राजीनामा योग्य लंबित फौजदारी, एनआई एक्ट एमएसीटी विद्युत, जल बिल, वैवाहिक, दीवानी आदि एवं प्रिलिटिगेशन बैंक रिकवरी, एनआई एक्ट विद्युत, जलकर आदि प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जायेगा।

समस्त पक्षकारों से अपील है कि 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में आपसी राजीनामा के आधार पर अपने प्रकरण का निराकरण कराकर अधिक से अधिक लाभ उठायें।

 

Source : Agency

पाठको की राय