Friday, October 23rd, 2026

निगेव‍िट मां ने द‍िया कोरोना पॉजिटि‍व बच्‍ची को जन्‍म  

वाराणसी
वाराणसी के बीएचयू अस्‍पताल में मह‍िला बीते मंगलवार को एक बच्‍ची को जन्‍म द‍िया। डॉक्‍टर्स ने बच्ची के सैंपल की जांच करवाई तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। हालांकि, एक दिन पहले ही आरटीपीसीआर टेस्‍ट में बच्‍ची की मां की रिपोर्ट निगेट‍िव थी। ऐसे में बच्‍ची के कोरोना पॉजिट‍िव म‍िलने पर डॉक्‍टर्स भी हैरान हैं। माना जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा मामला है, जब किसी कोरोना न‍िगेट‍िव महिला ने कोरोना पॉजिट‍िव बच्‍ची को जन्‍म द‍िया है। उधर, अस्पताल के एमएस का कहना है कि यह कोई अनोखा मामला नहीं है। सब कुछ आरटीपीसीआर टेस्‍ट पर निर्भर होता है। 

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से चंदौली की रहने वाली 26 वर्षीय महिला सुप्रिया प्रजापति शहर के कैंट इलाके में रहती है। डिलीवरी के लिए परिजनों ने उसे बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था। 24 मई को आरटीपीसीआर टेस्‍ट के लिए उसका सैंपल लिया गया। आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में जांच के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी। अगले दिन 25 मई को दोपहर करीब एक बजे सुप्र‍िया ने एक बच्ची को जन्म दिया। डॉक्‍टर्स ने बच्ची के सैंपल की जांच करवाई तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। हालांकि, डॉक्टरों की सलाह पर बच्ची अपनी मां के साथ है और बिल्कुल स्वस्थ बताई जा रही है।
 

 

#कोरोना पॉजिटि‍व

Source : Agency

पाठको की राय