निकाय चुनाव में कांग्रेस का 48और 37 पर बीजेपी की जीत
जयपुर
प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस एक बार फिर निकाय की सरताज के रूप में उभर कर सामने आई हैं। प्रदेश में चौथे चरण के 90 नगर निकायों में अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर से बाजी मार ली है। कांग्रेस ने 48 निकायों में अपने कब्जा जमाया है। जबकि बीजेपी 37 निकायों में ही अपने बोर्ड बना सकी है। आपको बता दें कि 28 जनवरी को 90 निकायों में हुए चुनावों में जहां बीजेपी 25 निकायों पर आगे रही । वहीं कांग्रेस को 19 सीटों पर स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं कांग्रेस ने यह दावा किया था कि वो 90 में से 50 बोर्डों पर अपना कब्जा जमाएंगे। लगभग निकाय चुनाव में इस दावे में कांग्रेस सफल भी हुई है। क्योंकि जहां 48 स्थानों पर कांग्रेस ने अपना बोर्ड स्थापित किया है। वहीं बताया जा रहा है दो स्थानों में निर्दलीयों की ओर से जो बोर्ड बनाया गया है, वो कांग्रेस समर्थित है। उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव में सीएम अशोक गहलोत के निर्देशों पर निकाय चुनाव में जी के लिए प्रदेश के कई कई मंत्री और विधायकों ने अपनी ताकत झोंक रखी थी। वहीं बीजेपी ने भी सभी स्थानों पर पूरा जोर लगा रखा था।

पाठको की राय