Tuesday, October 20th, 2026

नहीं तोड़ पाओगे किसान की हौसला, देश उनके साथ: राहुल गांधी

 
नई दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। प्रेंस कॉन्फ्रेस के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, किसान का हौसला तोड़ ना पाओगे, पूरा देश उनके साथ खड़ा है, उन्हें आप डरा-धमका नहीं सकते। सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के साथ हुई हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि, ना गाजीपुर में पुलिस तैनात करके ना पर पथराव करके, ना किसी और साजिश से...किसान का हौसला तोड़ पाओगे, पूरा देश उनके साथ खड़ा है, उन्हें आप डरा-धमका नहीं सकते।

इससे पहले किसानों के समर्थन में शुक्रवार को राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता भी भाजपा पर हमला बोला था।राहुल गांधी ने कहा, आप हर तरह से किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को उनके साथ बातचीत करनी चाहिए। समस्या का एक ही समाधान है - कृषि कानून रद्द हो। हमें इस समस्या का समाधान चाहिए।कांग्रेस नेता ने कहा कि यह देश की आवाज है और सरकार इसे दबा नहीं पाएगी। ये आंदोलन और भड़केगा। 

राहुल गांधी ने कहा कि नए कृषि कानून मंडी प्रथा को खत्म कर देंगे और बड़े उद्योगपतियों को जितना चाहे अनाज जमा करने का अधिकार देंगे, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब तबके के लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे।राहुल गांधी ने कहा कि, मैं किसानों से कहना चाहता हूं हम सब आपके साथ हैं। एक इंच पीछे मत हटिए, ये आपका भविष्य है। ये जो 5-10 लोग आपका भविष्य चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं, इन्हें मत चोरी करने दीजिए, हम आपकी पूरी मदद करेंगे। सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उन्हें कोई समाधान देना चाहिए। जैसा मैंने पहले भी कहा है कि इसका एक मात्र समाधान इन कृषि क़ानूनों को वापस लेना है।

 

#राहुल गांधी

Source : Agency

पाठको की राय