नशेड़ी कार चालक ने राजीव भवन की बाउंड्री वाल में घुसा दी कार
रायपुर
खम्हरडीह थाना अंतर्गत बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ है। शराब के नशे में चला रहे कार अनियंत्रित हो गई और कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन की बाउंड्री वाल में टकरा गई। राजीव भवन की बाउंड्री वाल टूट गई है। वहीं कार में सवार तीनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। कार भी छतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
खम्हरडीह पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार क्रमांक ओडी 15 के 7843 नंबर में रात को पार्टी करके तीन युवक शराब के नशे में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही कार अनियंत्रित होकर राजीव भवन की बाउंड्री वॉल से टकरा गई राजीव भवन की बाउंड्री वाल जहां टूट गई है। वही कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दुकान लगाने वालों को भी छुटपुट नुकसान हुआ है। दुकानों को ठोकर मारते हुए कार दिवार में जा घुसी। इसकी सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। कार में सवार तीनों युवकों को चोट आई है। उपचार के लिए उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाठको की राय