Monday, October 26th, 2026

नशा मुक्त अभियान में जन-जागरूकता शिविर

भोपाल

नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा में बुधवार को भोपाल शहर के कोलार तिराहा स्लम एरिया में जन-जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। लोगों को नशीले पदार्थों का उपयोग छोड़ने के लिए शपथ ग्रहण कराई गई और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नशे से बचाव के लिए होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया।

 

 

#नशा मुक्त अभियान

Source : Agency

पाठको की राय