नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस 30 को
रायपुर
कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने रायपुर जिले के विभिन्न संस्था प्रमुखों, नगरीय निकायों एवं जनपदों को पत्र लिखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी को नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस का आयोजन करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नशा मुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जाए, जन समुदाय की भागीदारी ली जाए, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराए जाए, नशा मुक्ति साहित्य का वितरण किया जाए और इसी तरह के अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निदेर्शों का पालन भी किया जाए।

पाठको की राय