Tuesday, October 20th, 2026

नवागढ़ टीआई सस्पेंड, एडीशनल एसपी और एसडीओपी को कारण बताओ नोटिस

रायपुर। प्रदेश भर में चल रहे नशे के खिलाफ पुलिसिया अभियान में विभाग के प्रमुख डीजीपी डीएम अवस्थी काफी सख्ती बरत रहे है। एक ताजा मामले में उन्होंने नवागढ़ टीआई अंबर सिंह भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है वहीं एडिशनल एसपी विमल बैस और एसडीओपी राजीव शर्मा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

गौरतलब है कि बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत जेवरा गांव में गुरुवार को अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। आखिर पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी, डीजीपी ने रिपोर्ट मांगने के साथ उक्त कार्रवाई की है। पूरे मामले की जांच के आदेश भी उन्होंने दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा को दिया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय