Tuesday, October 20th, 2026

नगरनार में अंतराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता आज से

जगदलपुर।

जिले के ग्राम पंचायत नगरनार के तत्वावधान में अंतराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 18 दिसंबर को होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष नगरनार सरपंच लैखन बघेल, सचिव रविशंकर दास और संतराम सेठिया ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

फुटबॉल प्रतियोगिता में 20 टीम भाग ले रही है जिसमें स्पोर्ट्स क्लब नगरनार, न्यू युवा क्लब नगरनार, फूटबाल एकेडमी जगदलपुर, फुटबॉल क्लब धरमपुरा, यंगस्टार जगदलपुर, एनएफसी बचेली, किरंदूल, कोंटा, बीजापुर फुटबॉल एकेडमी, कोंडागांव, सुकमा की टीमे है। वहीं ओड़शा के कोरापुट पुलिस, कोटपाड़, भवानीपटना, मलकानगिरि, चित्रकोट, बोरिगुमा, स्वाभिमान फुटबॉल क्लब गुम्मा, सेमलिगुडा की टीम है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश की विशाखापट्नम से टीम आ रही है। पहली बार नगरनार के स्कूल मैदान में खेल प्रेमियों को नाइजीरियन खिलाडि?ो का प्रर्दशन देखने को मिलेगा।

 

#फुटबॉल प्रतियोगिता आज से

Source : Agency

पाठको की राय