Wednesday, October 21st, 2026

नक्सलियों ने की महतारी एंबुलेंस के ड्राइवर की हत्या

बीजापुर
जिला मुख्यालय से 58 किमी दूर टेकानार में नक्सलियों ने धनोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एम्बुलेंस चालक और उसके भाई को अगवा कर ले गए थे जहां पर एम्बुलेंस चालक की हत्या कर दी वहीं उसका भाई किसी तरह से उनके चंगुल से भागने में कामयाब हो गया।

धनोरा थाना प्रभारी गणेश यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम टेकानार मुर्गा बाजार से घर लौट रहे महतारी एंबुलेंस के ड्राइवर जयलाल बघेल (35) पिता कमलू बघेल और उसके भाई पिलदास बघेल को रास्ते में बंदूकधारी आधा दर्जन नक्सलियों ने घेरेबंदी कर अपने साथ पकड़कर ले गए और जयलाल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन में गिर गया। नक्सली उस पर पुलिस मुखबिरी की सजा देने की बात कहते हुए मुदार्बाद के नारे लगा रहे थे। कुल्हाड़ी का वार इतना जोरदार था कि जयलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नक्सली  मुदार्बाद के नारे लगा रहे थे और इसी का फायदा उठाकर पिलदास नक्सलियों के चंगुल से भागकर जंगल जाकर पेड़ में चढ़कर छिप गए। रात भर पेड़ में छिपकर रहने के बाद शनिवार की सुबह अपने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लोगों को दी। लोगों ने ही उसे धनोरा थाने लेकर गए और नक्सलियों की धरपकड़ के लिए फोर्स को रवाना किया गया है। उल्लेखनीय है कि मृतक जयलाल के परिवार को आठ साल पहले नक्सलियों ने मकसोली गांव से भगाया था, जिसके बाद पीड़ित परिवार धनोरा में आकर बसा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय