Tuesday, October 20th, 2026

नए रेट जारी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली
 तेल कंपनियों ने आज शनिवार 23 अप्रैल के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol diesel rate) जारी कर दी है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई है। बता दें कि आज लगातार 17वें दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 6 अप्रैल को रेट में बदलाव हुए थे। इस दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में 80-80 पैसे का इजाफा प्रति लीटर के हिसाब से हुआ था।


महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol price today) 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत (Diesel price today) 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये लीटर बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल और डीजल क्रमश: 115.12 रुपये और 99.83 रुपये लीटर है। वहीं, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये लीटर बिक रहा है।  

 

 

#पेट्रोल और डीजल

Source : Agency

पाठको की राय