नए साल के पहले दिन न करें ये काम, आने वाले समय पड़ सकता है पछताना
आखिरकार लोगों ने साल 2020 को अलविदा कह दिया। ये साल कोरोना महामारी के कारण काफी कष्टकारी रहा। लोगों को इस साल कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस वर्ष जीवन में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। वहीं ये साल कुछ लोगों के जीवन में खुशियां भी लेकर आया है। अब लोगों को साल 2021 से काफी उम्मीदें हैं। सब यही आशा कर रहे हैं कि आने वाला वर्ष उनके लिए खुशहाली लेकर आए। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि नववर्ष के पहले दिन आपको किन कामों को करने से बचना चाहिए।
न रखें पर्स खाली
नए साल के मौके पर अपना पर्स बिल्कुल भी खाली न रखें। इसका असर साल भर आपकी आर्थिक स्थिति पर रह सकता है।
उधार देने से बचें
नए साल के समय पर किसी को भी पैसे उधार में न दें अन्यथा पूरे वर्ष आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
घर में न रखें अंधेरा
नए साल के अवसर पर घर में अंधेरा न रखें। घर की रौशनी आपके जीवन में भी उजाला लेकर आएगा।
न पहनें काला रंग
नववर्ष के मौके पर काला रंग पहनने से बचें। ऐसा माना जाता है कि ये जीवन में कठिनाईयों को निमंत्रण देता है।
अलमारी न रखें खाली
साल की शुरुआत में ये कोशिश करें कि आप घर की कोई भी अलमारी खाली न रखें।

पाठको की राय