नए साल की बधाई राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी
नई दिल्ली
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से 1 जनवरी 2021 को ट्वीट करते हुए लिखा, ''नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के इस कठिम समय में सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील करते हुए नए साल 2021 की शुभकामनाएं दी हैं। नया साल, एक नई शुरुआत करने का अवसर होता है और व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के हमारे संकल्प को बल देता है।
कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों का यह समय, हम सभी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है।''राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, ''आइए, हम सब मिलकर प्रेम और करुणा की भावना से एक ऐसा समावेशी समाज बनाने की दिशा में काम करें जहां शांति और सद्भाव को बढ़ावा मिले।
मेरी कामना है कि आप सभी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें और नई ऊर्जा के साथ हमारे देश की प्रगति के साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ें।''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''आपको 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह साल अच्छा स्वास्थ्य, आनंद और समृद्धि ला सकता है। आशा और कल्याण की भावना प्रबल हो सकती है।''
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह साल आपके और पूरे परिवार के लिए सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मेरी आपको शुभकामना है।
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा,"मैं डॉक्टरों, नर्सों, पुलिस कर्मियों और स्वच्छता कर्मियों सहित हमारे कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं। वे इस कठिन परिस्थिति में भी लोगों की सेवा करते रहे।"
-राहुल गांधी ने कहा, मैं दिल से सम्मान के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले किसानों और मजदूरों के साथ हूं...सभी को नया साल मुबारक हो।'
-यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, नव वर्ष 2021 की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से कामना है कि यह वर्ष मानवता के लिए आनंदमय, शांतिमय, सुखमय, आरोग्यमय एवं मंगलमय हो। आइए, नवल वर्ष में हम सभी समर्थ, आत्मनिर्भर एवं समावेशी "नए भारत" के "नए उत्तर प्रदेश" के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध हों।
- रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, सभी को बहुत ही हर्षित, स्वस्थ और समृद्ध नव वर्ष की शुभकामनाएं। आशा है साल 2021 शानदार हो। नव वर्ष के रूप में, हम सभी को एक आत्मानिभर भारत की सामूहिक दृष्टि को साकार करने की दिशा में नए जोश के साथ काम करने का संकल्प लें।

पाठको की राय