Tuesday, October 20th, 2026

धमाके वाली जगह काम नहीं कर रहे थे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे

 नई दिल्ली 
दिल्ली के लुटियंस इलाके में औरंगजेब रोड पर स्थित इजराइली दूतावास के निकट शुक्रवार शाम कम तीव्रता का आईईडी विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ था। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विस्फोट स्थल पर जांचकर्ताओं को इजराइली दूतावास का पता लिखा एक लिफाफा मिला है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ इसकी जांच कर रहा है।इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम हुए कम तीव्रता के धमाके में सुरक्षा बलों को अब तक ''कुछ ठोस'' नहीं मिला है क्योंकि घटना के वक्त विस्फोट स्थल के पास लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। आधिकारिक पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) के जांच दल ने दिन में दूतावास के निकट स्थित विस्फोट स्थल का और साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से दौरा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इलाके के कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल हो गई है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ''हमें कुछ सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है लेकिन अब तक कुछ ठोस नहीं मिला है क्योंकि दूतावास के पास स्थित इलाके में अधिकतर सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे।'' सूत्रों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे से हासिल की गई फुटेज में विस्फोट से ठीक पहले एक गाड़ी संदिग्ध अवस्था में दूतावास के पास नजर आ रही है।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौका-ए-वारदात से कुछ नमूने भी एकत्र किए हैं और इससे कम तीव्रता वाले इस विस्फोट में इस्तेमाल रसायनों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाले बाल बेयरिंग के हिस्से जमीन पर बिखरे पड़े मिले और विस्फोट का असर स्थल के 20 से 25 मीटर के दायरे में महसूस किया गया।

 

#सीसीटीवी कैमरे

Source : Agency

पाठको की राय