Wednesday, October 21st, 2026

देश का सबसे बड़े शो एयरो इंडिया की शुरुआत आज से  

बेंगलुरू
बेंगलुरू में देश का सबसे बड़े शो एयरो इंडिया की शुरुआत आज से होने जा रही है। सुबह साढ़े नौ बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एशिया का सबसे बड़ा एयरो-स्पेस और डिफेंस प्रदर्शनी एयरोइंडिया 2021 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुबह 10.15 पर फ्लाईंग-डिस्पिले होगा, जिसमें भारत के स्वदेशी एयरक्राफ्ट्स और हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे, इस दौरान वायुसेना प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।
 
एयरो इंडिया शो की थीम पहली बार हाईब्रिड मॉडल पर आधारित है। एयरो इंडिया शो 5 फरवरी तक चलेगा। महामारी के कारण पहली बार शो में वर्चुअल एस्‍सेज की व्‍यवस्‍था हुई है। जो भी शो में हिस्सा ले रहे हैं लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है। शो में नागरिक उड्यन मंत्रालय एक सेमीनार आयोजित करेगा।जिसका विषय है द डायनमिज्‍म ऑफ सिविल एविएशन-मेकिंग इंडिया ए सिविल एविएशन हब। वायुसेना और एचएएल के बीच 83 अतिरिक्त एलसीए तेजस मार्क-1ए एयरक्राफ्ट्स का करार होगा।आपको बता दें कि बेंगलुरू में यह 13वां एयरो इंडिया शो का आयोजन है। 

इस शो में भारत पिछले कुछ समय में रक्षा क्षेत्र में किस तरह से आत्मनिर्भर बना,उसका नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस बार के 'एयर शो' का एक और मुख्य आकर्षण का केंद्र ड्रोन भी है। इस ड्रोन को एयर इंडिया के शो के लिए एचएळ के पवेलियन में प्रदर्शन के लिए रखा गया है। 'चिनूक अपाचे के साथ साथ राफेल भी इस शो में करतब दिखाएंगे। इसके अलावा पहली बार सूर्यकिरण और सारंग का करतब साथ देखने को मिलेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय