Monday, October 19th, 2026

दूध में मिलाने वाले सामान पर 175 लोंगो के विरूद्ध आर.आर.सी. जारी

मुरैना
कलेक्टर बी. कार्तिकेयन के निर्देशन में जिले में मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान जारी है। जिला खाद्य सुरक्षाधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को खाद्य सुरक्षा विभाग के दल द्वारा इकहरा, मानपुर, बरेह, बडफरा एवं अम्बाह शहर स्थित डेयरी एवं गोदाम का निरीक्षण किया। जिसमें सोमेश शर्मा की डेयरी पर खडे टेंकर से दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया। सब्जी मंडी सदर बाजार अम्बाह में हरीकिशन राजू कुमार के गोदाम से दूध में मिलने वाले सामान संग्रहित किया, जिसमें दीपक ब्राउण्ड माल्टो पाउडर 3 कट्टे, रिफाइंड आॅइल 20 टीन, लिक्विड डिटर्जन दो कार्टून एवं एक केन हाइड्रोजन पोरोक्साइड दो छोटी एवं एक बड़ी केन पाई गई। मौके से नमूने लिये गये। प्रयोगशाला के लिये भेज दिये गये है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि 5 मिलावटखांेरो के विरूद्ध 14 लाख 30 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय