दीपावली पर दिल्ली, मुंबई की ट्रेनें पैक, आना कठिन पर जाना थोड़ा आसान
लखनऊ
दीपावली पर दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत से ट्रेन से आना आसान नहीं होगा। वहीं दीपावली बाद लौटने की राह थोड़ा आसान होगी। आगामी दिनों में त्योहार के मद्देनजर ट्रेनों में सीटों की मारामारी बढ़ गई है। लंबी दूरी की लखनऊ आने वाली ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा ढाई सौ तक पहुंच गया है। त्योहार बाद वापस जाने के लिए ट्रेनों में सीटें खाली हैं।
चार नंबर को दीपावली का पर्व है। ऐसे में दिल्ली व मुंबई समेत लंबी दूरी की ट्रेनों से आने वालों की भीड़ है। ऐसे में लखनऊ आने वालों के लिए ट्रेनों में सीटों की किल्लत शुरू हो गई है। मुंबई से लखनऊ की ट्रेनों में दो, तीन व चार नवंबर को पुष्पक में स्लीपर की सीटें फुल हो गई है। जहां वेटिंग 140 तक पहुंच गई है। थर्ड एसी में वेटिंग 20 और इकोनॉमी क्लास वेटिंग 12 चल रही है। इस तरह एलटीटी से गोरखपुर के अलावा दिल्ली से आने वाली लखनऊ मेल में 25 वेटिंग है। वहीं अवध आसाम, एसी एक्सप्रेस, दिल्ली मालदा टाउन समेत दिल्ली की अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग का आकड़ा डेढ़ सौ के पार कर गया है।
वापसी में ट्रेनों में सीटें खाली
दीपावली बाद लखनऊ जंक्शन से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में पांच नवंबर को 20 सीटें खाली हैं। थर्ड एसी में पांच नंबर को सौ व छह नंबर को 90 सीटें खाली है। इसके अलावा मुंबई और दिल्ली की अन्य ट्रेनों में भी सीटें खाली है। वहीं जिन ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार है उन ट्रेनों में रेलवे अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को राहत देगा।

पाठको की राय