Tuesday, October 20th, 2026

दिल्ली: कोरोना के 486 नए मामले, 19 की मौत

नई दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 486 नए मामले सामने आए वहीं 19 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद राजधानी में मरीजों की संख्या बढ़कर 6,28,838 हो गई है। जबकि मौतों का आंकड़ा 10,625 पहुंच गया है। संक्रमण की दर घटकर 0.63 फीसदी हो गई है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक एक दिन पहले 77,522 सैंपलों की जांच की गई थी, जिसमें से 486 लोग संक्रमित मिले। कुल 4168 मरीजों का इलाज चल रहा है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 4481 था।
 

 

#दिल्ली

Source : Agency

पाठको की राय