Saturday, October 24th, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट से अफगानी महिला सांसद को वापस लौटाया गया 

नई दिल्ली 
तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान से भारत के चल रहे निकासी अभियान के बीच, एक अफगान महिला सांसद ने अब दावा किया है कि उसे 20 अगस्त को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से वापस भेज दिया गया। महिला सांसद का नाम रंगिना कारगर है जो कि अफगानिस्तान में फरयाब प्रांत का प्रतिनिधित्व करती हैं। कारगर ने इस्तांबुल से भारत के लिए उड़ान भरी थी और दक्षिण दिल्ली के अस्पताल में सुबह 11 बजे का उनका अप्वाइंटमेंट था।

 रिपोर्ट के मुताबिक कारगर के पास 22 अगस्त को इस्तांबुल जाने का टिकट भी था। लेकिन कारगर ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वहां से बाहर नहीं निकलने दिया गया और बाद में उसी एयरलाइंस से दुबई के रास्ते इस्तांबुल वापस भेज दिया गया।
 

 

#अफगानी महिला सांसद

Source : Agency

पाठको की राय