Tuesday, October 20th, 2026

दशहरे पर रामचरितमानस की इन पंक्तियों से राहुल गांधी ने दिया क्या संदेश

नई दिल्ली  
 आज पूरा देश विजयदशमी का त्योहार मना रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाले इस त्योहार पर देश के तमाम बड़े नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। ऐसे ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक संदेश देते हुए देश के लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए मौजूदा सरकार पर अजब अंदाज में तंज कसा है।


“जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी
सो नृप अवसि नरक अधिकारी।”

जय सिया राम! 
राहुल गांधी ने रामचरितमानस की पंक्तियां लिखकर लोगों को संदेश दिया उन्होंने लिखा, “जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी, सो नृप अवसि नरक अधिकारी।” जय सिया राम!" राहुल गांधी ने जो पंक्तियां ट्वीट की हैं उनका अर्थ है- जिसके राज में प्रजा दुखी होती है, वह राजा नरक का अधिकारी होता है।

ऐसा माना जा रहा है कि अपनी इन पंक्तियों के जरिए राहुल गांधी ने मौजूदा सरकार और पीएम मोदी पर तंज कसा है।

 

#राहुल गांधी

Source : Agency

पाठको की राय