Tuesday, October 20th, 2026

तेंदुए की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद
तेंदुए की खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को देवभोग पुलिस ने ग्राम धूपकोट बांध के पास से गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से दो खाल भी बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों तस्कर पड़ोसी राज्य ओडिशा के कालाहंडी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दोनों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि अवैध तस्करी के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने ग्राम धूपकोट में बांध के पास तेंदुआ की खाल बेचने ग्राहक तलाश रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास दो खाल बरामद भी की है, जिसमें एक शावक तेंदुआ व एक युवा तेंदुआ की खाल है। खाल की अनुमातिक कीमत लगभग दस से 12 लाख होगी। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरूध्द वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 1972 के तहत मामला पंजीबध्द कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपित रमेश नायक पिता जगन्नााथ नायक और केशब मांझी पिता मधुमांझी ओडिशा राज्य के कालाहण्डी जिला क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने दूसरे तस्कर से खाल खरीदी थी, उसकी भी पुलिस खोजबीन कर रही है। शीघ्र अन्य आरोपित भी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय