तीसरी बार मां बनने जा रही हैं लीजा हेडन
मुंबई
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस लीजा हेडन तीसरी बार मां बनने जा रही हैं और उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। इसके साथ लीजा हेडन ने यह भी बताया है कि वह तीसरे बच्चे को कब जन्म देंगी।
लीजा हेडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कह रही हैं, 'आलस की वजह से वह अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को नहीं दे पाईं। वह कैमरे को बेटे जैक की तरफ घुमाती हैं और बोलती हैं कि जैकी क्या तुम लोगों को बता सकते हो कि मम्मी की टमी में क्या है? जैक बोलता है कि बेबी सिस्टर।' लीजा हेडन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ' #3, इस जून में आ रहा है।'

पाठको की राय