तीन 64MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ये जबरदस्त गेमिंग स्मार्टफोन
नई दिल्ली
प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ZTE ने एक बहुत ही आकर्षक फोन पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने Nubia Z30 Pro नाम दिया है। फोन में ऊपर और नीचे स्लिम बेजल्स के साथ कर्व्ड डिस्प्ले है। सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट है और बैक पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप है। Nubia Z30 प्रो में पीछे की तरफ 3D Nubia लोगो है, जो कैमरा मॉड्यूल के बगल में रखा गया है, जो फोन को एक अनूठा लुक देता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित है और इसे तीन RAM + स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है।
Nubia Z30 Pro की कीमत
नूबिया Z30 प्रो के 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 4,999 (यानी लगभग 56,800 रुपये) है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 5,399 (यानी लगभग 61,300 रुपये) है। अगर आप ब्लैक गोल्ड लीजेंड कलर में फोन को खरीदना चाहते है तो ये 16GB + 512GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है जिसकी कीमत CNY 5,999 (यानी लगभग 68,100 रुपये) है। इसकी फोन की सेल 25 मई से आयोजित की जाएगी। भारत या अन्य बाजार में इसे लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है।

पाठको की राय